युवा उत्सव के आयोजन हेतु बैठक आयोजित
Oct 08 2024
ग्वालियर। मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग मंत्रालय भोपाल के आदेश अनुसार युवा उत्सव का आयोजन वर्ष 2024-25 की तैयारी हेतु बैठक का आयोजन महारानी लक्ष्मीबाई कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय ग्वालियर में किया गया। जिसमें महाविद्यालय स्तर पर अलग-अलग विधाओं मैं रुचि रखने वाले छात्र-छात्राएं अपने हुनर को 14 अक्टूबर से मंच पर बिखेरेंगे।
प्रमुख रूप से स्पॉट पेंटिंग, चित्रकला, पोस्टर निर्माण, कोलाज, कार्टूनिंग, प्रश्नमंच, रंगोली, क्ले मॉडलिंग, वाद-विवाद, वक्तव्य कला, एकल एवं समूह नृत्य, माइम स्किट, एकल गायन, समूह गायन, पाश्चात्य गायन की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। यहां से विद्यार्थियों का चयन जिला स्तर के लिए किया जाएगा। छात्र-छात्राओं को इस उत्सव का वर्ष भर इंतजार रहता है।
बैठक में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ पुरुषोत्तम गौतम, संयोजक प्रो. कुसुम भदोरिया, प्रो. नीरज झा, नीलम गुप्ता, ममता गोयल, पुष्पलता सिंह, अशोक कुमार, ज्योत्सना राजपूत, रजी फऱाज़ एवं प्रो नीना खरे ने अपने सुझाव रखे और कार्यक्रम को अधिक से अधिक प्रसारित करने की बात कही ताकि छात्र-छात्राएं अधिक से अधिक भागीदारी करें।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









