मासिक काव्य गोष्ठी में स्व. साजन ग्वालियरी दी श्रद्धांजलि

Oct 08 2024

ग्वालियर। शताब्दी पुरम स्थित डॉ कुलदीप चतुर्वेदी के निवास पर भगवत साहित्य परिवार की मासिक काव्य गोष्ठी आयोजित की गई एवं अंत में स्व. साजन ग्वालियरी को श्रद्धांजलि दी गई।
  कार्यक्रम की अध्यक्षता कवि एवं साहित्यकार अनंगपाल सिंह भदौरिया अनंग रहे। मुख्य अतिथि साहित्यकार जगदीश तोमर रहे। विशिष्ट अतिथि कवि राम चरण एवं डॉ कुलदीप चतुर्वेदी मंचासीन रहे।
इस अवसर पर प्रारम्भ में अतिथियों के द्वारा माँ वीणा वादिनी की पूजा- अर्चना की गई। सरस्वती वंदना जगमोहन श्रीवास्तव ने प्रस्तुत की। 
इसके पश्चात् काव्यपाठ का शुभारंभ करते हुए युवा कवियत्री अनुभवी  शर्मा, कवि  दीपेंद्र तोमर ने अपनी प्रस्तुतियां दीं, तत्पश्चात आकाश शर्मा ने काव्य पाठ किया। 
इसी क्रम में सरिता चौहान, शिमला  शर्मा जगमोहन श्रीवास्तव, डॉक्टर रमेश त्रिपाठी मछंड, रमेश शर्मा, अशोक मस्तराज, प्रतिपाल सिंह राजावत,  आनन्द अखिल, राम लखन शर्मा अंकित, राम मिश्रा, डॉ रवींद्र नाथ मिश्रा,  राम चरण रुचिर, जगदीश तोमर, अनंगपाल सिंह भदौरिया अनंग ने काव्य पाठ किया। 
काव्यपाठ के अंत में वरिष्ठ हास्य व्यंग्य के कवि स्वर्गीय साजन ग्वालियरी के निधन पर शोक व्यक्त कर उनका पुण्य स्मरण करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया एवं उन्हें  विनम्र श्रद्धांजलि दी गई।