महालक्ष्मी और अग्रसेन की पूजा के साथ दो दिवसीय मेला शुरू

Oct 08 2024

ग्वालियर। केसरिया ध्वज की स्थापना एवं महालक्ष्मी व महाराजा अग्रसेन की पूजा अर्चना के साथ दो दिवसीय अग्रसेन मेला भव्यता के साथ जीवाजी क्लब प्रांगण में शुरू हुआ। रिंग में महिला एवं युवतियों ने विशेष परिधानों से सुसज्जित होकर गरवा डांडिया की प्रस्तुति से सबका दिल जीत लिया। इस अवसर पर महिला एवं बच्चों की विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं भी हुईं। अंत में महापौर शोभा सिकरवार की मौजूदगी में गरबा डांडिया करने वाली महिला एवं युवतियों को पुरस्कृत किया गया।
मेला स्थल अग्रोहा धाम पर अग्र बंधुओं ने केसरिया ध्वज स्थापित किया। तत्पश्चात महालक्ष्मी एवं महाराजा अग्रसेन जी की पूजा अर्चना कर विधिवत मेला का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के अतिथि मप्र चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष डॉ प्रवीण अग्रवाल, कैट के अध्यक्ष रवि गुप्ता एवं मधुर सिंहल थे। महासभा के अध्यक्ष अशोक गोयल, मेला संयोजक राकेश अग्रवाल, रवि गर्ग ने माल्यार्पण कर अतिथियों का स्वागत किया। 
बच्चों ने दी नृत्य की प्रस्तुति
कार्यक्रम में दादी नानी के मीठे व्यंजन प्रतियोगिता में प्रीति अग्रवाल प्रथम, ज्योति अग्रवाल द्वितीय, पूजा अग्रवाल तृतीय रहीं। नृत्य प्रतियोगिता में विहान प्रथम, आशना द्वितीय व काव्या तृतीय रहीं। निर्णायक अनुज गुप्ता, फिरोज खान, राकेश आहूजा व रैना बनर्जी थी। प्रतियोगिताओं की संयोजिकाएं ज्योति गुप्ता, रेखा अग्रवाल, इंदिरा मंगल, मीनाक्षी गोयल, ज्योति अग्रवाल एवं गरबा डांडिया की संयोजिका पूजा अग्रवाल, नुपुर गोयल, मीनू अग्रवाल ममता मंगल, पिंकी मंगल थीं।
 इस अवसर पर स्वागत अध्यक्ष आनंद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल,अरविंद दूदावत, चेंबर के मानसेवी सचिव दीपक अग्रवाल,जेसी गोयल,मोहन गर्ग,अशोक अग्रवाल, सतीश गोयल, मनोज सांघी, आशीष जैन, रविन्द्र सिंहल चौबे, दिनेश अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल आदि मौजूद रहे।