बेटियों का पूजन कर किया उत्कृष्ट छात्राओं को सम्मानित:जय प्रकाश राजौरिया

Oct 08 2024

ग्वालियर। बेटी है तो कल है सामाजिक संस्था की ओर से नवदुर्गा महोत्सव अंतर्गत आज दर्पण कॉलोनी स्थित मॉडल कॉन्वेंट हायर सेकेण्डरी स्कूल में कक्षा एक से बारहवीं तक की उत्कृष्ट छात्राओं को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में मुख्यातिथि भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य जयप्रकाश राजौरिया, विशिष्ट अतिथि विद्यालय की प्रधान अध्यापिका अलका गौर, कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने की कार्यक्रम का संचालन एवं आभार विद्यालय संचालक प्रताप सिंह ने व्यक्त किया। सर्व प्रथम अतिथियों ने मां सरस्वती जी का पूजन कर दीप प्रज्वलित किया तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर संस्था संयोजक डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने कहा कि संस्था प्रतिवर्ष उत्कृष्ठ छात्राओं को सम्मानित करने का कार्य निरंतर करती आ रही है जिसके चलते अब तक विगत वर्षों में पांच हजार से अधिक छात्राओं को सम्मानित कर चुकी है और इस वर्ष भी नवदुर्गा महोत्सव अंतर्गत आज इस सम्मान समारोह का आयोजन किया है। 
वही मुख्य अतिथि जय प्रकाश राजौरिया ने कहा कि संस्था  का कार्य अति प्रशंसनीय है जो बेटियों और महिलाओं को प्रोत्साहन करने हेतु उन्हें सम्मानित करती है। तत्पश्चात कक्षा एक से बारहवीं की प्रथम, द्वितीय व तृतीय उत्कृष्ट छात्राओं को तिलक लगाकर मेडल पहनाकर कर सर्टिफिकेट प्रदान किए।
इस अवसर पर अंशु गुप्ता, मोहिनी पचौरी, पूनम सिंह, नीतू सिंह, अर्चना गोयल,मीना साहू,दीप्ति तायल एवं चंचल उच्चेरीय प्रमुख रूप से उपस्थित रही।