पार्षद श्रीमती राजाबेटी माहौर का निधन, पंचतत्व में विलीन

Oct 07 2024

ग्वालियर। नगर निगम ग्वालियर के पूर्व सभापति राकेश माहौर की धर्मपत्नी एवं वार्ड क्रमांक 39 की पार्षद श्रीमती राजाबेटी माहौर का दुखद निधन हो गया। वे काफी समय से कैंसर रोग के कारण अस्वस्थ चल रही थी। उनके दो पुत्रियां एवं एक पुत्र हैं। उनकी अंतिम यात्रा उनके निजी निवास लेले की बगिया गोल पहाडिय़ा से लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम पर पहुंची। जहां मुखाग्नि पति राकेश माहौर ने दी। 
इस अवसर पर पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, भाजपा जिलाध्यक्ष अभय चौधरी, भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी जवाहर प्रजापति, नियाज मोहम्मद, मोहन विटवेकर, धर्मेंद्र आर्य, धर्मेंद्र कुशवाह, पार्षद भगवान सिंह कुशवाह, अमर सिंह माहौर, संजय कुशवाह, डालचंद वर्मा, मदन छिलवार, अलबेल सिंह घुरैया, प्रवीण पाल, कौशल वाजपेई, अतुल कविश्वर, मोहन लाल माहौर सहित सैकड़ों समाज सेवी शामिल थे।