सम्मान, पुरस्कार वितरण के साथ तीन दिवसीय कार्यक्रमो का समापन

Oct 07 2024

ग्वालियर। अग्रवाल नवयुवक संघ लश्कर के तत्वावधान में अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत अग्रसेन पार्क दौलतगंज में बच्चों एवं महिलाओं के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। तत्पश्चात समाज में विशेष योगदान देने वाले अग्र बंधुओं के सम्मान और पुरस्कार वितरण के साथ तीन दिवसीय समारोह का समापन हुआ।
संघ के अध्यक्ष सुनील गर्ग बबलू, स्वागत अध्यक्ष अजय गोयल, महामंत्री मनोज सरावगी, कोषाध्यक्ष पवन गर्ग, संजीव अग्रवाल कुक्कू एवं मनोज गोयल की देखरेख में भव्य अग्रसेन चल समारोह के बाद दो दिवसीय प्रतियोगिताएं संपन्न हुई। आखिरी दिन उल्लेखनीय योगदान के लिए नरेंद्र मंगल,दिलीप अग्रवाल, राजकुमार बिंदल, रामबाबू अग्रवाल, राजीव अग्रवाल,अजय सिंहल को शाल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रमों की मुख्य संयोजिका संध्या गर्ग, दीप्ति सरावगी, सुनीता गोयल, सरिता गर्ग, पुष्पा गोयल, ललिता बंसल, नीता सिंहल ने बताया कि अंतिम दिन फेंसी ड्रेस प्रतियोगिता के ए वर्ग में आद्या, शानवी, रुकित व बी वर्ग में कृष्णा, दित्य एवं आद्विका ने पुरुस्कार जीते। एक मिनट प्रतियोगिता में कविता मंगल, रेखा सरावगी, संगीता गर्ग, शीतल मंगल आदि पुरस्कार जीतने में सफल रहे। 
इस अवसर पर संदीप नारायण अग्रवाल, संजय गोयल, राकेश गोयल, गोविंद अग्रवाल, स्वतंत्र गोयल, मनोज सांघी आदि मौजूद रहे।