योग्यता और मेहनत के बल पर जीवन में कोई भी लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं-डॉ चौधरी
Oct 07 2024
भिंड। प्रतिभा सम्मान समारोह एवं सेवार्थ चिकित्सा शिविर का आयोजन गांव सिंहुड़ा में हुआ। जिसके मुख्य आयोजक डॉ शैलेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि उनके ही गांव के अति शिक्षित शिक्षक स्व. इंद्रबली सिंह भदौरिया की स्मृति में इस प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उन्होंने कानपुर विवि से अंग्रेजी में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद पूरा जीवन आसपास के गांव के लोगों को शिक्षित करने में व्यतीत किया। समारोह में आसपास के गांवों के 165 मेधावी छात्र छात्राओं को शॉल श्रीफल सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि एम्स नई दिल्ली के विभागाध्यक्ष डॉ शिवकुमार चौधरी ने कहा कि इस तरह के सेवार्थ शिविरों ओर प्रतिभा सम्मान शिविरों से गांव के होनहार विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढऩे का मौका मिलता है। अपनी मेहनत से जीवन में कोई भी बड़ा लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। आज के दौर में छोटे शहरों से बड़ी संख्या में बच्चे प्रतियोगी परीक्षाओं की मेरिट लिस्ट में आ रहे हैं।।
इसका बेहतर उदाहरण इस समारोह के मुख्य आयोजक डॉ शैलेंद्र सिंह भदौरिया के रूप में देखा जा सकता है। जो गांव से निकले और नई दिल्ली एम्स से विशेषज्ञता हासिल करने के बाद समाजिक कार्यों में जुटे हुए हैं।
अध्यक्षता सूबेदार शिवराज सिंह भदौरिया ने की। वहीं जेयू के कुलसचिव अरुण सिंह, अतिरिक्त महाअधिवक्ता दीपेंद्र सिंह, पूर्व सांसद भगीरथ प्रसाद, डॉ विजय गुर्जर, डॉ अमरिंदर सिंह, आईईएस अधिकारी भानुप्रताप सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे।
समारोह में डॉ संतोष तोमर, डॉ विजय गुर्जर और एम्स नई दिल्ली की डॉक्टर्स की टीम ने शिविर में मरीजों का मेडिकल चेकअप भी किया। फूल सिंह शर्मा ने बताया कि हमारी एसोसिएशन प्रदेश के बच्चों को दिल्ली में रहकर उच्च शिक्षा और सिविल सेवा की तैयारी के लिए मार्गदर्शन का काम करती है।
डॉ अमरिंदर सिंह मल्ली ने बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि अपनी इच्छा शक्ति से आप लोग जीवन में कितना भी बड़ा लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। पूर्व सांसद डॉ भगीरथ प्रसाद ने बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि वे भी वर्ष 1975 में इसी भिंड से निकलकर आईएएस अधिकारी बने थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









