सोनागिर में जैसवाल जैन धर्मशाला कमेटी के चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हुए
Oct 07 2024
ग्वालियर/दतिया। जैन सिद्धक्षेत्र सोनागिर में स्थित अखिल भारतीय जैसवाल जैन धर्मशाला कमेटी के चुनाव हुए। जिसमे चुनाव के निर्वाचन अधिकारी रमेशचन्द्र जैन द्वारा सभा की कार्रवाई सम्पन्न कराईं।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि चुनाव सभा का शुभारंभ मंगलाचरण दिनेशचंद्र जैन ऐसाह वालो द्वारा किया गया। सर्व प्रथम मंत्री मूलचंद जैन ठेकेदार मुरार द्वारा वर्ष 2023-24 का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। तत्पश्चात विभिन्न जैसवाल समाज के वरिष्ठजनों ने वक्ताओं के रूप में अपने अपने विचार व्यक्त किए। चुनाव में मुरैना, ग्वालियर, अंबाह, पोरस, शिवपुरी, आगरा आदि जगहों से दिगंबर जैन जैसवाल समाज के बंधुगण पहुंचे।
निर्वाचन प्रक्रिया में तीन महानुभावों के नाम सर्व राजेश जैन ग्वालियर, जी.एल.जैन मुरार, शैलेन्द्र जैन लश्कर के नाम प्रस्तावित हुए। जिसमे शैलेन्द्र जैन एवं जी.एल.जैन ने अपने नाम वापस ले लिए। इस प्रकार श्री राजेश कुमार जैन लोहामंडी उपनगर को निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। नव निर्वाचित अध्यक्ष राजेश जैन लोहामंडी ग्वालियर ने अपने निर्वाचन हेतु उपस्थित महानुभावों का आभार व्यक्त करते हुए धर्मशाला के विकास हेतु तन,मन धन से सहयोग करने की अपील की। अन्त में निर्वाचन अधिकारी रमेश चंद्र जैन ने सभी सभासदों का आभार व्यक्त किया गया। और सभा की कार्रवाई सम्पन्न घोषित की गई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









