आरपीएफ पोस्ट के नवीन भवन का उद्घाटन

Oct 07 2024

ग्वालियर। आरपीएफ पोस्ट जिस भवन में संचालित थी, वह इमारत काफी पुरानी हो चुकी थी। आरपीएफ पोस्ट के नवीन भवन का प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुत रविंद्र वर्मा ने फीता काटकर उद्घाटन कर भवन का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि यहां आने वाले फरियादियों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होना चाहिए। यह नवीन भवन रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म क्रमांक एक पर झांसी छोर पर स्थित है। 
इस में विश्राम कक्ष के पीछे बने भवन के निचले तल पर आरपीएफ पोस्ट, भवन के प्रथम तल पर सहायक सुरक्षा आयुत कार्यालय, क्राइम विंग कार्यालय, सहायक आयुत कार्यालय, वातानुकूलित महिला और पुरुष बैरक और मेस भी स्थापित है। 
इस मौके पर वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुत विवेकानंद नारायण, निरीक्षक संजय कुमार आर्या, उपनिरीक्षक रविंद्र राजावत, अमित मीणा, अंकित कुमार आदि मौजूद थे।