ग्वालियर के पांच सौ यात्री आगरा में सरस्वती महाअर्चना में हुए सम्मिलित

Oct 06 2024

ग्वालियर। आगरा में चल रहे चातुर्मास में उपाध्यायश्री विहसन्त सागर महाराज के मंगल सानिध्य में रविवार को 42वां मां सरस्वती महाअर्चना  (श्रुतस्कंध विधान) महावीर दिगम्बर जैन इन्टर कालेज ग्राउन्ड हरीपर्वत आगरा में आयोजित हुआ। जिसमे ग्वालियर शहर के अलग अलग स्थानों से रवाना होकर सात बसों में पांच सौ यात्रियों को नई सडक़ पर सभी बसों को एकत्रित कर मुख्य अथिति भाजपा जिला मंत्री विनय जैन और मुख्य संयोजक राजेश जैन लाला ने जैन ध्वजा दिखाकर गुरुदेव के जयकारों गूंज के साथ रवाना हुए।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया है कि आगरा में उपाध्यायश्री विहसंत सागर महाराज के सानिध्य में होने वाली मां सरस्वती महा अर्चना पूजन में 12 हजार इंद्रा इंद्राणी बैठकर महापूजन करेगे। इस सरस्वती महा अर्चना पूजन में ग्वालियर, भिंड, डबरा, घाटीगांव, मेहगांव, इटवा, झांसी आदि जगहों से गुरुभक्त बड़ी संख्या में पहुचें। आगरा में होने वाले मां सरस्वती मां अर्चना पूजन में भाग लेने के लिए ग्वालियर शहर से सुबह उपनगर लोहा मंडी, नई सडक़, शिंदे की छावनी, विनय नगर, ठाठीपुर, नया बाजार, इंदरगंज, सीपी कालोनी, मुरार, डीडी नगर, माधोगंज, हेमसिंह की परेड, मामा का बाजार, सिकंदर कंपू आदि स्थानों से बस रवाना हुई।