दर्द मुक्त चलने के लिए रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट है सही समाधान - डॉ. सुजॉय भट्टाचार्जी
Oct 06 2024
ग्वालियर। सर्वोदय हॉस्पिटल फरीदाबाद ने ग्वालियर में एक विशेष स्वास्थ्य चर्चा का आयोजन किया। जिसमें रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट के महत्व और इसके लाभों पर चर्चा की गयी। यह कार्यक्रम सिटी सेंटर पटेल नगर स्थित होटल में आयोजित किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों में घुटने से सम्बंधित बढ़ती समस्याओं के प्रति जागरूक करना था।
चर्चा के मुख्य वक्ता सर्वोदय हॉस्पिटल के रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट विभाग के एचओडी एंड डायरेक्टर डॉ. सुजॉय भट्टाचार्जी ने लोगों को घुटने और जोड़ों के दर्द से मुक्ति के लिए अत्याधुनिक रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट तकनीक की जानकारी दी। उन्होंने इस नई तकनीक के लाभों पर प्रकाश डाला और बताया कि कैसे यह पारंपरिक विधियों की तुलना में अधिक सटीक और प्रभावी है।
डॉ. सुजॉय भट्टाचार्जी ने बताया कि पारंपरिक तरीके के मुकाबले रोबोट द्वारा की गई सर्जरी के बड़े फायदे हैं। इनमें इम्प्लांट पोजिशनिंग की बेहतर सटीकता, मानवीय त्रुटिया सॉफ्ट-टिशू इंजरी की बहुत कम संभावना, अधिक ऑपरेटिव सटीकता और सर्जरी के बाद कम दर्द एवं मरीज़ का शीघ्र स्वस्थ होना शामिल है। हम दुनिया के पहले सीआर रोबोटिक सेंटर हैं जो नी -रिप्लेस्मेंट सर्जरी में मरीज के घुटने के लिगामेंट को सुरक्षित रखते हुए सर्जरी करते हैं।
डॉ. भट्टाचार्जी ने आगे बताया कि हम उत्तर भारत में पहले हॉस्पिटल हैं जो जॉइंट रिप्लेसमेंट के लिए दो फुल्ली एक्टिव ऑटोमैटिक रोबोट लेकर आये हैं। इसकी मदद से हम 5000 से अधिक रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट करके घुटने के दर्द से जूझ रहे मरीज़ों को उनकी सामान्य जिंदगी में वापस ला पाए हैं। इन सभी मरीजों से हम संपर्क में हैं और किसी भी मरीज को रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट करवाने के बाद कोई परेशानी नही आयी है।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट से जुड़े अपने सवाल पूछे और डॉ. भट्टाचार्जी ने उन सभी प्रश्नों का उत्तर देकर उन्हें समाधान के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









