नव दुर्गा के अवसर पर कन्याओं का सम्मान किया
Oct 06 2024
ग्वालियर। नवदुर्गा के अवसर पर कन्या उ.मा. विद्यालय शिन्दे की छावनी में सतीश मेमोरियल शिक्षा समिति ने मप्र संस्कृति संचनालय विभाग भोपाल के सहयोग से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोकनृत्य के द्वारा बालिकाओं को नवदुर्गा के स्वरूप के बारे में बताया।
आज बालिकाओं के साथ जो दुव्यवहार किया जा रहा है। वह गलत है जबकि नौ दुर्गा में घर-घर कन्या पूजी जाती हैं। कन्या को दुर्गा का स्वरूप माना जाता है। यह विचार विशिष्ट अतिथि जितेन्द्र आजाद ने अपने उद्द्घोदन में कही। मुख्य अतिथि प्रशिक्षित सीनियर मिडीएटर डॉ. प्रदीप कश्यप ने बालिकाओं को गुड टच और बैड टच के बारे में बताया और स्वच्छता के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा वृक्ष अधिक से अधिक संख्या में लगायें जिससे पर्यावरण स्वच्छ रहता है।
इसके बाद बालिकाओं ने लोकनृत्य प्रस्तुत किया दीपा राघव ने ढोल बाजे, ढोल बाजे की प्रस्तुति दी। विधि फालके और प्रिया चौहान ने आयो रे आयो रे हमारा ढोलना इस प्रकार सभी बालिकाओं ने भिन्न-भिन्न लोकनृत्य की प्रस्तुति दी एवं प्रस्तुति के बाद सभी कन्याओं का मैडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया।
कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष महेन्द्र शुक्ला ने किया आभार संस्था सचिव श्रीमती आशा मगौन ने किया। कार्यक्रम में समाज सेवी मीना भट्ट एवं स्कूल के अध्यापक गण लेक्चरार एवं छात्राएं उपस्थित थीं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









