हिंदू महासभा का लश्कर बंद सफल रहा
Oct 06 2024
ग्वालियर। गत 14 अगस्त से हिंदू महासभा ने भारत बांग्लादेश क्रिकेट मैच ग्वालियर में रद्द करने की मांग को लेकर विरोध कर रही थी। हिंदू महासभा की मांग थी कि बांग्लादेश क्रिकेट मैच रद्द हो। लेकिन तानाशाही केंद्र की सरकार बीसीसीआई के हाथों हिंदुओं को अपमानित करती रही, हिंदू महासभा ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज के नेतृत्व में अपने आंदोलन को सफल बताते हुए कहा कि आज 6 अक्टूबर रविवार को ग्वालियर बंद का आव्हान किया था।
आज पूरा सकल हिंदू समाज बांग्लादेश की में हो रही हिंदुओं की हत्याएं, बलात्कार, मंदिर तोड़े जाने का विरोध करने के लिए सडक़ों पर है, वही लोकतांत्रिक तरीके से विरोध कर रहे हिंदू महासभाईयो पर पुलिस प्रशासन मुकदमे लगाकर लोकतंत्र की हत्या कर रहा है।
हिंदू महासभा के नेताओं ने 6 अक्टूबर रविवार को सभी व्यापारी भाइयों द्वारा नजरबाग मार्केट, सुभाष मार्केट, गांधी मार्केट, सराफा बाजार, दौलतगंज, दाल बाजार और लोहिया बाजार सहित सभी व्यापारी संघ द्वारा 1 बजे तक बंद करने पर आभार माना।
बाजार बंद कराने की अपील वालों में हिंदू महासभा के जयवीर, लोकेश शर्मा, महावीर पाल, बंटी गुर्जर, डॉ. ईश्वर चंद्र करकरें, अविनाश पांडे, राहुल रज्जक, गजेंद्र गुर्जर, नीरज परिहार, नीरज प्रजापति, आशीष चौहान, भूपेंद्र नामदेव, प्रदीप नामदेव, दिनेश साहू, मोहन प्रजापति, देवेंद्र नामदेव, अर्चना सिंह चौहान, गुड्डन बाथम, ममता प्रजापति, विमलेश बाथम आदि थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









