अग्रसेन मेला में महाराजा अग्रसेन और उनके 18 पुत्रों के सजीव दरबार की लगेगी झांकी कल

Oct 06 2024

ग्वालियर। श्री अग्रवाल महासभा की ओर से आज और कल जीवाजी क्लब में लगाए जा रहे अग्रसेन मेले में अग्रोहा की तर्ज पर पहली बार महाराजा अग्रसेन महाराज एवं उनके 18 पुत्रों के सजीव दरबार की झांकी लगाई जा रही है। कुल देवी मां लक्ष्मी एवं महाराजा अग्रसेन का मंदिर भी मेले में बनाया जा रहा है, जिसमें मूर्तियां लगाई जाएंगी और छप्पन भोग लगाया जाएगा। 
मेले में प्रथम बार दरबार और मंदिर की बनारस में होने वाली गंगा मैया की आरती की तर्ज पर महाआरती की जाएगी। महाआरती के दौरान आतिशबाजी एवं बैंड की प्रस्तुति भी होगी। मेले के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप मित्तल होंगे। मेले में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं भी रखी गई है जिनमें चांदी के सिक्के पुरस्कार स्वरूप दिए जाएंगे।
मेले की सफलता के लिए गठित की गई समिति में अरविंद दूदावत, रवि गुप्ता, मनोज सांघी, दिनेश अग्रवाल, मोहन गर्ग, दिलीप अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, सतीश गोयल, दीपक बंसल को नियुक्त किया गया है।