वार्षिक जैन मेला आयोजित हुआ

Oct 06 2024

ग्वालियर। गेंडेवाली सडक़ स्थित सत्यनारायण की टेकरी पर दिगंबर जैन बाहुबली मंगल तीर्थधाम पर पर्युषण समापन पर वार्षिक जैन मेला आयोजित किया गया। मेले में भगवान जिनेंद्र का अभिषेक के साथ धार्मिक भजनों का भी आयोजित किए गए।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि वार्षिक मेले में पंडित पदमचंद जैन ने मंत्रो उच्चारण कर प्रथम अभिषेक सुरेश चंद्र जैन सहित जैन समाज के लोगों ने पीले वस्त्र पहनकर महावीर स्वामी का कलशाभिषेक किया। भगवान जिनेंद्र की अष्ट द्रव्य से संगीतमय पूजन अर्चना कर महा अर्घ्य समर्पित करे। वही सोनल जैन सहित महिलाओ ढोलक और मंजीरे की धुन पर तुमसे लागी लगन ले लो शरण पारस प्यार, भगवान बाहुबली के दरबार में हो रही जय जयकारा, महावीर  झूले पालना जोक दिए ओले ओले..आदि भजनों से गूंजा।