दिव्यांग परिचय सम्मेलन में जौहरी सम्मानित
Oct 06 2024
ग्वालियर। दिव्यांशजन भी जीवन साथी चुनकर अपना घर बसा सके इस दिशा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की इच्छा के चलते ग्वालियर जिले में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान की विशेष पहल के तहत विगत रोज शासकीय ओद्योगिक प्रशिक्षण कार्यशाला आईटीआई कालेज में दिव्यांग परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसकी मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश कुंवर सिंह जाटव थी।
विशेष परिचय सम्मेलन में दिव्यांग युवक युवतियों ने बड़े ही उत्साह से से अपना-अपना परिचय दिया ओर अपने व्यवसाय की जानकारी दी। इस मौके पर जौहरी ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम के अंत में दिव्यांग, वृद्ध, विधवा एवं परित्याकता निराश्रितों के क्षेत्र मे निस्वार्थ भाव से संघर्ष करने ओर शासन प्रशासन द्वारा किए जाने वाले नैतिक कार्य करने में पूर्ण सहयोग करने के लिए समाजसेवी ओर राष्ट्रीय शसक्त आत्मनिर्भर ट्रस्ट नई दिल्ली के राष्ट्रीय सलाहकार अनूप जौहरी को पुष्पहार पहना कर सम्मानित किया गया।
दिव्यांग परिचय सम्मेलन में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, जिला पंचायत सीईओ विवेक सिंह, सामाजिक न्याय विभाग की संयुक्त संचालक श्रीमती कीर्ति दिक्षित, नगर निगम जनकल्याण से श्रीमती पूर्वी अग्रवाल, जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र से आशीष शर्मा मोजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









