छात्राओं को महिला सुरक्षा के विषय पर जानकारी दी
Oct 06 2024
ग्वालियर। नारी उत्थान एवं जनकल्याण संगठन ग्वालियर द्वारा सीएम राइज शासकीय पद्मा विद्यालय में (में भी नारी शक्ति अभियान) के तहत संस्था संचालक नम्रता सक्सेना ने महिला शक्तिकरण व बालिका सुरक्षा, महिला सुरक्षा के विषय पर जानकारी दी।
जिसमें गुड टच बेड टच, हाइजीन सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले अपराधो से बचने के लिय जागरूक किया। कार्यक्रम में संस्था सचिव राजिया खान काउंसलर सती ने अपने उद्बोधन में बच्चियों को पीरियड मैं होने वाली समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान बताए। संस्था अध्यक्ष गीता सूर्यवंशी ने स्कूली छात्राओं और समस्त स्कूली स्टाफ का आभार व्यक्त किया। इस दौरान 100 से अधिक छात्राओं ने सहभागिता की। जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्राओ को श्रीमती गीता सूर्यवंशी ने प्रमाण पत्र दे कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में स्कूल के प्राचार्य रविन्द्र शर्मा, श्रीमती सेल्जा गुप्ता, श्रीमती रजनी शर्मा व समस्त स्टाफ उपस्थित था।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









