सेवा सप्ताह में 150 नेत्र रोगियो का इलाज हुआ

Oct 06 2024

ग्वालियर। लायंस क्लब इंटरनेशनल के प्रांतीय कार्यक्रम सेवा सप्ताह अनमोल खुशियां के तहत लायंस क्लब ग्वालियर अनुभूति आर्यन व जानकी के संयुक्त तत्वाधान में नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन सेवा नगर में ख्वाजा कानून की दरगाह के पास एक बस्ती में किया गया। जिसमें 150 नेत्र रोगियों की जांच की गई और नेत्र स्वस्थ रखने के उपाय के बारे में बताया गया। इस अवसर पर नेत्र चिकित्सा डॉ ध्रुव पाठक आशीष द्विवेदी के साथ ने नेत्र सुरक्षा के बारे में बताते हुए मरीज को आंखों को नियमित रूप से जांच करवाने की सलाह दी। क्लब की मीनाक्षी गोयल मुख्य अतिथि व कमल किशोर गुप्ता की अध्यक्षता में शिविर हुआ। 
शिविर में हेमलता दुबे, डॉक्टर मीरा जैन, डॉ. हरिओम सिंघल, विजय खंडेलवाल, कमल बनवारी, प्रीति झा, ओपी पाठक, चंदन जायसवाल, राजेश गोयल, रानो पथरोलिया, विजय खण्डेलवाल मौजूद रहे।