एमआईटीएस डीम्ड विश्व विद्यालय में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने छात्रों से किया संवाद

Oct 06 2024

ग्वालियर। एमआईटीएस के चांसलर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यूनिवर्सिटी में सोसाइटी की बैठक ली। बैठक के बाद संस्थान के फैकल्टी को संबोधित किया। इसमें उन्होंने बताया कि डिजायर टू लर्न को अपनी आदत बनाएं, छात्रों को ज्यादा से ज्यादा सवाल पूछने के लिए प्रेरित करें, भगवान से डरते हुए निर्भीक रहकर कार्य करें।
इसके बाद विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आरके पंडित ने चांसलर का वेलकम करते हुए नए प्रवेशित छात्रों से इंटरेक्शन कराया। इसके बाद चांसलर ने प्रथम वर्ष के छात्रों को संबोधित करते हुए एमआईटीएस विश्वविद्यालय में आने के लिए बधाई दी। उन्होंने छात्रों के सवालों का जवाब दिया। चांसलर ने नए हाई एंड टेक्नोलॉजी एवं विकसित लैब्स का अवलोकन भी किया।
कार्यक्रम में सिंधिया इंजीनियरिंग कॉलेज सोसाइटी के सदस्य महान आर्यमन सिंधिया, प्रशांत मेहता, वीरेन्द्र बापना एवं सचिव इंजीनियर रमेश अग्रवाल, जनसंपर्क अधिकारी मुकेश मौर्य मौजूद थे।