एलएनआईपीई के दसवें दीक्षांत समारोह में छात्र-छात्राओं को दी गई उपाधियां

Oct 05 2024

ग्वालियर। एलएनआईपीई का दसवां दीक्षांत समारोह केंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया की अध्यक्षता में मनाया गया। इसमें 2022-23 के 121 छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान की गई एवं दो विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक दिए गए। इस अवसर  पर 121 छात्र-छात्राओं को आज उपाधि प्रदान की गई एवं कुल उपाधि प्राप्त करने वाले उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं सत्र 2022-23 की संखया 577 तक है। गोल्ड मेडल पाने वाले छात्र बीपी एड. श्रुति मुखोपाध्याय, एमपीएड. रीतेश नागर है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि खेलों में ही दुनिया को बदलने की ताकत है। खेल से ही हम शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत होते हैं। प्रधानमंत्री ने 15 अगस्त 2022 को लाल किले से घोषणा की थी कि हमें 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाना है। लेकिन हम जब विकसित भारत का संकल्प लेकर चलते हैं तब देश के हर नागरिक को स्वस्थ रहना जरूरी है। इसलिए हर नागरिक फिट इंडिया के नारे को साकार करे तब जाकर देश विकसित भारत बनेगा। यह बात केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कही।
केंद्रीय मंत्री मांडविया ने संस्थान में नव निर्मित 400 बिस्तरों की क्षमता वाले छात्रावास और नए डिजिटल स्टूडियो का भी उद्घाटन किया। साथ ही संस्थान की फुटबॉल फील्ड और हॉकी फील्ड को भी देखा। 
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय द्वारा ओलंपिक, राष्ट्रमंडल और एशियाई खेल सहित मान्यता प्राप्त अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और राज्य प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सेवानिवृा खिलाडिय़ों के लिए दीक्षारंभ की शुरुआत भी की गई है। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में मौजूद राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो.अरविन्द शुक्ला ने दीक्षांत संबोधन का वाचन किया, जबकि के प्रारंभ में प्रभारी कुलपति प्रो. इन्दु बोरा ने स्वागत भाषण दिया तथा संस्था के गरिमापूर्ण इतिहास का भी उल्लेख किया। अंत में संस्थान के प्रभारी कुलसचिव डॉ. संजीव यादव ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस मौके पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युन सिंह तोमर, विधायक मोहन सिंह राठौड़, संयुत सचिव शोभित जैन, निदेशक अरुण कुमार यादव मंचासीन थे।