नि:शुल्क कैंसर परीक्षण एवं निदान शिविर आयोजित

Oct 05 2024

ग्वालियर। कैंसर हॉस्पिटल एवं रिसर्च इंस्टीट्यूट ग्वालियर एवं लायन्स क्लब डबरा के संयुक्त तत्वावधान में एक नि:शुल्क कैंसर परीक्षण एवं निदान शिविर का आयोजन किया गया।
इस कैम्प से अनगिनत कैंसर की संभावना वाले रोगियों को लाभ हुआ। रोगियों के पैप-स्मीयर, बायोप्सी एवं एफएनएसी सैम्पल्स लिए गए। इन जांचों की रिपोर्ट्स इन सभी रोगियों को भेज दी जाएगी और उनके इलाज की शुरुआत जरूरत के अनुसार कर दी जाएगी।
कैम्प में डॉ. आरके जैन (सीनियर सर्जन), डॉ. संदीप शिवहरे (सीनियर फिजीशिन), डॉ. सीमा शिवहरे (स्त्रीरोग विशेषज्ञ) एवं पूरी टीम तथा लायन्स क्लब डबरा से कमल मोदी, अमोल सिंह राणा, शैलेन्द्र खर्द, डॉ. सुधांशु गुप्ता, महेश हबलानी एवं अन्य सदस्य-गण उपस्थित रहे।