बापू आश्रम में 60वां आत्म साक्षात्कार दिवस मना

Oct 05 2024

ग्वालियर। संत आशाराम बापू आश्रम में गुरुदेव का 60वां आत्म साक्षात्कार दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिसमें आश्रम सत्संग वक्ता विजय महाराज द्वारा आशा रामायण पाठ और ऑडियो वीडियो सत्संग कार्यक्रम आयोजित किया गया। 
सबेरे से ही आश्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों का आना जाना शुरू हो गया था। सभी ने बड़ दादा पीपल बादशाह गुरु मंदिर व्यास पीठ की परिक्रमा कर आशीर्वाद ग्रहण किया। उसके बाद दोपहर 12 बजे से शुरू होकर तीन बजे तक आत्म साक्षात्कार दिवस के निमित्त सत्संग भजन कीर्तन का आनंद सभी साधक भक्तों ने लिया। समापन पर सामूहिक मंगल आरती कर प्रसाद वितरित किया गया। 
कार्यक्रम में शामिल होने वालों में प्रधान सिंह भदौरिया, सुदामा पाल, हरीश कुमार डिंगरा, दिलीप हंदवानी, लक्ष्मण शर्मा, अखिलेश शर्मा, जसवंत भदौरिया, डीके शर्मा, बीपीएस सेंगर, मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार, गीता भार्गव, कोशल्या रायकवार, लता खत्री, उर्मिला सोनी, पुष्पा पाल आदि उपस्थित रहे।