लायंस क्लब रॉयल ने कराया दिव्यांग कन्या को भोजन
Oct 05 2024
ग्वालियर। लायंस क्लब रॉयल ग्वालियर का चल रहे साप्ताहिक मानव सेवा कार्यक्रम के तहत सूर्य मंदिर रोड स्थित आत्मज्योति दृष्टिहीन विद्यालय में निवास कर रही दिव्यांग कन्या को भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यकम में सर्व प्रथम दिव्यांग कन्याओं ने नवरात्रि के अवसर पर ढोलक और मजीरे बजाकर भजन की शानदार प्रस्तुतियां दी। वही लायंस क्लब रॉयल की अध्यक्ष मीनाक्षी जैन ने कहा क्लब के सभी सदस्य सामाजिक सेवा की भावना से बढ़-चढक़र अपनी सहभागिता निभा रहे हैं और जरूरतमंदों की बीच निरंतर सेवा दे रहे हैं। क्लब के पवन जैन पत्रकार ने कहा गरीबों और जरूरतमंदों को सुस्वाद और पौष्टिक भोजन उपलब्ध करवाकर बहुत ही सुखद अनुभूति प्राप्त होती है।
दिव्यांग कन्याओं को लायंस क्लब रॉयल के सभी मेंबरों ने आपने हाथो से गर्म गर्म स्वादिष्ट भोजन के साथ मिठाई नमकीन और फल आदि परोसकर दिव्यांग बालिकाओं को भोजन कराया।
इस मौके पर मीनाक्षी जैन, नीतू राजपूत, रश्मि जैन, नेहा जैन, पवन जैन पत्रकार, रेनू जैन, बबिता जैन, महिमा जैन, चंद्रकांता जैन, सचिन जैन, रजत जैन,आदि मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









