कस्तूरबा व महात्मा गांधी ने आधुनिक भारत में महिला सशक्तिकरण की नींव रखी- सुमन गुर्जर

Oct 05 2024

ग्वालियर। कस्तूरबा विश्रांति भवन कंपू में कई कार्यक्रमों का आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम की श्रृंखला में पहला कार्यक्रम सेतु के नाम से प्रकाशित त्रैमासिक पत्रिका का विमोचन था। इस पत्र का प्रकाशन कस्तूरबा गांधी विश्रांति भवन न्यास द्वारा किया गया है। इस पत्रिका के संपादन में विचार प्रवाह केंद्र एवं कस्तूरबा गांधी अध्ययन केंद्र ने संयुक्त रूप से कार्य किया है। इस पत्रिका में समरस समाज को सशक्त कैसे बनाया जाए अनुसूचित जाति वर्ग का उत्थान कैसे किया जाए जैसे विषयों को सम्मिलित किया गया है। दूसरा कस्तूरबा गांधी महिला सशक्तिकरण केंद्र का भी शुभारंभ किया गया है। यह केंद्र महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य करेगा इस कार्यक्रम में  पीटीएस तिगरा एसपी सुश्री सुमन गुर्जर, एसडीएम विनोद सिंह, यशवंत इंद्रापुरकर, विमल गुप्ता, अशोक पाठक, नवल किशोर शुक्ला, कविता जैन, जयश्री चौहान आदि उपस्थित रहे। 
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता सुमन गुर्जर ने महिला सशक्तिकरण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महात्मा गांधी एवं कस्तूरबा गांधी ने महिलाओं के उत्थान के लिए जो कार्य संपादित किया उनके संदर्भ में कई नवीन जानकारियां अपने वक्तव्य के माध्यम से लोगों के समक्ष रखीं। इसके अलावा यशवंत, कविता जैन, जयश्री चौहान आदि ने भी अपने विचार रखें। 
कार्यक्रम में श्रीमती मीना सचान, डॉ श्रीप्रकाश लोहिया एवं बड़ी संख्या में महिलाएं और समाज का प्रबुद्ध वर्ग सम्मिलित हुआ। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर रविकांत द्विवेदी ने किया और आभार जगदीश प्रसाद शर्मा ने किया।