सनातन धर्म मंदिर में हुआ माता का जागरण

Oct 05 2024

ग्वालियर। श्री सनातन धर्म मंदिर में नवरात्र उत्सव के क्रम में गत रात्रि 8:30 बजे से माता के जागरण का आयोजन किया गया। धर्म मंत्री रविंद्र सिंघल चौबे ने बताया नवरात्र उत्सव के प्रथम दिन माता की विधिवत घट स्थापना की गई। द्वितीय दिवस में मंदिर के गिरिराज धरण सभागार में माता की भव्य जागरण का आयोजन किया गया। माता का जागरण श्रीदेवीराम पाल की मंडली द्वारा किया गया। 
भजन गायक देवीराम पाल, देवेन्द्र  शर्मा ने गणपति वंदना, मैया के चरणों में बंधन आई मैया लाया लाल चुनर चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है आना चाहिए, आदि सुंदर मनमोहक भजन गाकर भक्तों को मंत्र मुग्ध कर दिया। मंडल अध्यक्ष विजय गोयल ने माता के दरबार का विधिवत पूजन किया, आरती उतार कर कार्यक्रम प्रारंभ किया, मंदिर प्रांगण में इस अवसर पर भारी संख्या में भक्त उपस्थित थे। इस अवसर पर धर्म मंत्री रविंद्र सिंघल चौबे, श्रीमती सुमन सिंघल सहित सभी पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।