सदस्यता अभियान आंकड़ों का खेल नहीं परिवार विस्तार का आनंद-शुभम चौधरी

Oct 05 2024

ग्वालियर। भाजपा का संगठन महापर्व सदस्यता अभियान आंकड़ों का खेल नहीं अपितु परिवार विस्तार का आनंद है यह बात भाजपा के युवा नेता शक्ति केंद्र संयोजक शुभम चौधरी ने गुढ़ा गुढ़ी नाका स्थित गुढ़ा की पुलिया पर संगठन महापर्व के तहत आयोजित सदस्यता अभियान में कहीं। 
इस मौके पर वीरेंद्र दीक्षित, वीरेंद्र सिंह भदौरिया, ज्ञान सिंह पवैया, अरबाज खान, पीयूष त्यागी, मलखान जाटव सहित 175 आम नागरिकों को भाजपा की सदस्यता दिलवाई।
श्री चौधरी ने कहा जब परिवार में बच्चा जन्म लेता है या परिवार में शादी करके बहू आती है तब जो आनंद की अनुभूति होती है वही अनुभूति हम भाजपा कार्यकर्ता नए सदस्य बनाकर कर रहे हैं। और जिस तरह बच्चे और बहू का ख्याल परिजन रखते हैं। उसी तरह परिजन समान भाजपा का वरिष्ठ नेतृत्व कार्यकर्ताओं का ख्याल रखता है। 
शुभम चौधरी ने कहा भाजपा का यह संगठन महापर्व सदस्यता अभियान वैचारिक आंदोलन भी है और भावनात्मक आंदोलन भी। राष्ट्रीय सदस्यता अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि यह हमारे परिवार का विस्तार है। हमारी भावनाएं देशभक्ति से प्रेरित हैं। मां भारती के लिए,140 करोड़ देशवासियों के लिए। चौधरी ने कहा 8800002024 पर मिस कॉल कर, नमो एप भाजपा की वेबसाइट से आम नागरिक भाजपा की सदस्यता लेकर खास बन सकते है। 
वरिष्ठ भाजपा नेता सुघर सिंह पवैया ने कहा हम जनता जनार्दन की आकांक्षाओं को पूरा करते हुए विकसित भारत बनाने के लिए कृतसंकल्पित है। हमारी पार्टी ने अपनी स्थापना के बाद से ही भारी कठिनाइयों का सामना किया लेकिन हमारे कार्यकर्ताओं कि परिश्रम की पराकाष्ठा के बलबूते भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी। 
भाजपा नेता जनवेद चौरसिया ने कहा भाजपा मात्र एक ऐसा दल है जो अपनी पार्टी के संविधान के अनुसार अक्षरसा लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए अपना विस्तार कर रही है। भारतीय जनसंघ से लेकर अब तक हमने देश में एक नई राजनीतिक संस्कृति लाने का भरसक प्रयास किया है।
इस अवसर पर सुघर सिंह पवैया, जनवेद चौरसिया, शुभम चौधरी, अंशुल गोस्वामी, शैलेंद्र तोमर, कपिल कुशवाह, शकुंतला तोमर, अरुण चौहान, सुदामा गौड़, अरविंद शर्मा, कपिल शर्मा, विनय राजावत, आनंद नेगी सहित भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।