ताडक़ा, सबाहु, एवं मारीच को मारा, राम-लक्ष्मण ने घूमा मीना बाजार
Oct 05 2024
ग्वालियर। श्री रामलीला समारोह समिति द्वारा फूलबाग मैदान में कराई जा रही रामलीला के मंचन में मुनि विश्वामित्र साधुओं की रक्षा के लिए श्रीराम और लक्ष्मण को मांगने के लिए अयोध्या आते है और राजा दशरथ से श्रीराम और लक्ष्मण को साथ ले जाने के लिए कहते है। राजा दशरथ मना कर देते है लेकिन गुरू वशिष्ठ के समझाने पर वे मान जाते है और राम और लक्ष्मण को गुरू विश्वामित्र के साथ जंगल में भेज देते है।
रास्ते में विश्वामित्र श्रीराम और लक्ष्मण को गंगा के बारे में बताते है। वहीं राम ताडक़ा, सबाहु, एवं मारीच का वध करते है। रास्ते में अहिल्या को गुरू विश्वामित्र के कहने पर श्रीराम अपना पैर छुलाकर शाप से मुक्त करते है। मिथला नरेश जनक के निमंत्रण पर राम-लक्ष्मण विश्वामित्र के साथ जनकपुरी पहुचते है।
जनकपुरी के निवासी राम-लक्ष्मण की छवि देखकर मोहित हो जाते है तथा आपस में बात करते है ये अतिसुंदर राजकुमार किस देश से आये है। राम-लक्ष्मण नगर दर्शन पर निकलते है। जनकपुरी के निवासी राम-लक्ष्मण को घेर लेते है तथा व्यंग-विनोद करते है। राम-लक्ष्मण मीना बाजार घूमते जाते हैै।
इस अवसर पर रामलीला मैदान में जगह-जगह पर बर्तन, कपडे, फल तथा विभिन्न प्रकार की मिठाइयों की दुकाने लगाई गई है। मुनि विष्वामित्र श्रीराम को आज्ञा देते है कि उन्हें पूजा के लिए ताजे पुष्पों की आवश्यकता है। तुम पुष्पवाटिका से ताजे पुष्प हमारे लिए ले आओं। गुरू की आज्ञा पाकर श्रीराम पुष्प वाटिका की ओर चल पड़ते हैं।
इधर जानकी गौरी पूजन के लिए मंदिर में जाती है और रास्तें में उन्हें श्रीराम के दर्षन होते है। जानकी, श्रीराम की मन-मोहक छवि देखकर मोहित हो जाती है तथा गौरी से मन ही मन प्रार्थना करती है। कि मुझे श्रीराम जैसा ही पति प्राप्त हो।
इस अवसर पर विष्णु प्रसाद गर्ग, रमेश अग्रवाल, राधेश्याम भाकर,सत्य कुमार मिश्रा, विजय गोयल, रमेश अग्रवाल, रमेश चौरसिया, राजकुमार गुप्ता, रामनारायण मिश्रा, गुड्डू वारसी, किशन मुदगल, रामसुन्दर, उमाशंकर सोनी, आनंद सावंत, सुरेन्द्र शर्मा, डॉ. नरेश देव, मोहन सिंह चौहान, जितेन्द्र जैसवाल, विशाल जैन, मनीष बांदिल, श्रीमती रूचिका श्रीवास्तव, प्रियंका गर्ग, नंदकिशोर सभी सदस्यों ने सभी धर्म प्रेमी जनता से विनम्र अपील की है कि समिति द्वारा आयोजित सभी कार्यक्रमों में पधार कर आयोजन को सफल बनायें।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









