अतिथि शिक्षको पर लाठीचार्ज की कड़ी आलोचना
Oct 05 2024
ग्वालियर। सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ़ इंडिया (कम्युनिस्ट) की स्टेट कमेटी ने गत 2 अक्टूबर को प्रदेश की राजधानी भोपाल के अंबेडकर पार्क में नियमितीकरण व स्थाई नियुक्ति की जनतंत्रतिक मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे प्रदेश के चार हजार अतिथि शिक्षको पर अचानक रात्रि 8 बजे निर्मम लाठीचार्ज करने की कड़ी आलोचना की है।
पार्टी के राज्य सचिव कॉमरेड प्रताप शामल ने कहा कि प्रदेश पुलिस की इस बर्बरता पूर्ण फासीवादी कार्यवाही ने हमें ब्रिटिश पुलिस के दमन उत्पीडऩ की याद दिला दी है। पुलिस ने शिक्षको को दौड़ा दौड़ा कर पीटा, कई शिक्षक बेहोश हो गए, पुलिस ने खुद बैनर लिखकर लगाया। बलवा करने बालो तितर बितर हो जाव अन्यथा गोली चलाई जाएगी।
आखिरकार शिक्षक स्थाई नियुक्ति व नियमितीकरण की न्याय संगत मांग को जनत्रांतिक ढंग से उठा रहे थे। जहां एक तरफ प्रदेश सरकार सीएम राइज स्कूल के नाम पर सरकारी स्कूलों को बंद कर निजीकरण की तरफ कदम बढ़ाते हुए सरकारी शिक्षको की नौकरियां कम कर रही है तो दूसरी तरफ नौकरी मांगने आए बेरोजगार युवाओं पर लाठी चार्ज करवा कर उनकी आवाज को दबा रही है। इस स्थिति में एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) प्रदेश की आम जनता से अपील करती हैं कि राज्य सरकार की पुलिस की इस फासीवादी कार्यवाही के खिलाफ जनांदोलन गठित करें।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









