विश्व शांति रैली निकाली

Oct 04 2024

ग्वालियर। सेवा सप्ताह उत्साह में विश्व शांति रैली के साथ हुई जिसमें लायंस क्लब सिटी के आतिथ्य में लायंस के सभी क्लबों के अध्यक्षों ने अपनी पूरी टीम के साथ भागीदारी दी। शांति का प्रतीक सफ़ेद कलर में सभी लायंस सदस्यों के साथ जीवाजी क्लब से विश्व शान्ति के स्लोगन की तख्तीयाँ हाथ में लेकर सदस्यगण फ्लैगपॉइंट पहुंचे। वहाँ पर लायंस क्लब सिटी द्वारा लगाया गया ग्वालियर का सबसे ऊँचा झंडे का स्थापना दिवस मनाया गया। साथ ही 31 कर्मचारियों का सम्मान किया गया। 
कार्यक्रम में सुशील कटारे, सविता सिंह, सुनील शर्मा, सुधीर बाजपेई, नितीन मांगलिक, विकास गंगवाल, डॉ संदीपा मल्होत्रा, अजय सपरा, राज शिवहरे, ज्योति अग्रवाल, जुबेर रहमान, शिवशंकर अग्रवाल,रमेश श्रीवास्तव, रामकिशन सिंघल, ब्रजेश सिंघल आदि उपस्थित रहे।