नवदुर्गा महोत्सव में ऋद्धि सिद्धि का कन्यापूजन किया-डॉ. वंदना भूपेन्द्र प्रेमी

Oct 04 2024

ग्वालियर बेटी है तो कल है सामाजिक संस्था की संयोजक डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने बताया कि नवदुर्गा महोत्सव के प्रथम दिन तानसेन रोड इंदर नगर में रहने वाले श्रीमती प्रीति जीतेन्द्र शर्मा के घर विगतन दिनो कन्या ने जन्म लिया था। जिसका नाम उन्होंने सिद्धि रखा उनके पहले से भी एक बिटिया थी जिसका नाम उन्होंने रिद्धि रखा था। इन दोनों कन्याओं का पूजन कर कन्याओं से आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर परिजनों को कहा कि आप इनकी शादी की चिंता न करे अभी तो आप इनके स्वास्थ्य और शिक्षा की चिंता करे। इन्हें आप अच्छी शिक्षा दे जिससे ये भविष्य में अपने परिवार का नाम रौशन करें। इस शुभ अवसर पर ऋद्धि सिद्धि की दादी भी उपस्थित थी। जिनका आशीर्वाद भी लिया। संस्था संयोजक डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने कहा कि नवदुर्गा महोत्सव अंतर्गत 8 अक्टूबर को मॉडल कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल दर्पण कॉलोनी में 51 छात्राओं को मेडल सर्टिफिकेट देकर उत्कृष्ठ छात्रा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।