सनातन धर्म मंदिर में कैला देवी की घट स्थापना हुई

Oct 04 2024

ग्वालियर। नवरात्र के प्रथम दिन सनातन धर्म मंदिर में विराजमान मां  कैलादेवी के मंदिर में श्रद्धा भाव के साथ प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विधिवत घट स्थापना की गई। प्रधानमंत्री रमेश चंद्र गोयल लल्ला ने बताया घट स्थापना के मुख्य यजमान कोषाध्यक्ष श्री राकेश बंसल थे। 
इस अवसर पर सुबह 9 बजे पुजारी रमाकांत शास्त्री एवं पंडित बसंत पाठक ने वैदिक मंत्रोचार के साथ  दूध, दही, घी, शक्कर, शहद एवं गंगाजल से मैया का अभिषेक कराया। मैया को नई पोशाक एवं चुनरी धारण कराई गई, नए आभूषण धारण कराए गए। आरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ। 
इस अवसर पर विजय गोयल, रमेश चंद्र गोयल लल्ला, हरिशंकर सिंघल, प्रदीप सिंघल, राजेश बंसल, राकेश बंसल, मोहनलाल अग्रवाल, रविंद्र सिंघल चौबे, संदीप वैश्य, नारायण बृजवासी, मनोज सांघी सहित मंडल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।