सिंधी कॉलोनी में श्रीमद देवी भागवत का शुभारंभ

Oct 04 2024

ग्वालियर। शरद नवरात्रि के पहले दिन सिंधी कॉलोनी कंपू में जयशंकर मंदिर परिसर में श्रीमद देवी भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ।
कलश यात्रा सुबह बटालियन हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर कथा स्थल तक पहुंची। कथा का समापन 11 अक्टूबर को महाप्रसाद के साथ होगा। प्रतिदिन समय दोपहर एक बजे से पांच बजे तक रहेगा।
श्रीमद भागवत कथा के मुख्य आयोजक पूर्व पार्षद सुजीत सिंह भदौरिया ने सभी से कथा श्रवण करने का निवेदन किया है।