30 एकल विद्यालयों के 100 से अधिक वनवासी विद्यार्थियों ने की टैलेंट सर्च इवेंट में सहभागिता

Oct 04 2024

ग्वालियर। एफ.टी.एस. युवा ग्वालियर चैप्टर द्वारा ग्राम बाल प्रतिभा, टैलेंट सर्च इवेंट (II) में 30 एकल विद्यालयों के 100 से अधिक जरूरतमंद एवं वनवासी छात्र-छात्राओं को नृत्य, गायन, काव्य पाठ, मोनो एक्टिंग आदि विधाओं में अपना हुनर दिखाने का मौका मिल तथा आकर्षक पुरस्कार भी जीतने का मौका मिला।

उल्लेखनीय है कि जरुरतमंद एवं वनवासी छात्र-छात्रों के व्यक्तित्व, मानसिक विकास के लिए एफ.टी.एस. युवा ग्वालियर चैप्टर पिछले 3 वर्षों से प्रयासरत है।
अपने मिशन को ध्यान में रखते हुए एफ.टी.एस. युवा ग्वालियर चैप्टर द्वारा ग्राम बाल प्रतिभा, टैलेंट सर्च इवेंट (II) का आयोजन एकल विद्यालय अभियान के अंतरगत आने वाले मौ, ग्वालियर संच के सामुदायिक भवन में आयोजित किया गया।
इस अनोखे एवं भव्य इवेंट के माध्यम से 30 एकल विद्यालयों के 100 से अधिक जरूरतमंद एवं वनवासी छात्र-छात्राओं को नृत्य, गायन, काव्य पाठ, मोनो एक्टिंग आदि विधाओं में अपना हुनर दिखाने का मौका मिल तथा आकर्षक पुरस्कार भी जीतने का मौका मिला।
आयोजन टीम में शामिल संस्थापक अध्यक्ष कु. संचिता गुप्ता, अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार, सचिव सुश्री सुप्रिया गर्ग एवं कोषाध्यक्ष श्री आयुष खंडेलवाल के मुताबिक सभी बच्चों ने एक से एक मनमोहक प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया  
वहां पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर हनुमान के नाम से प्रसिद्ध दंदरौआ धाम के श्री श्री १००८ महामंडलेश्वर संत रामदास जी महाराज उपस्थित रहे।
इस इवेंट को सफल बनाने में मौ संच का अहम योगदान रहा, एफ.टी.एस. युवा ग्वालियर चैप्टर की तरफ से सभी भाग लेने वाले बच्चों के लिए भागीदारी प्रमाण पत्र और विशेष किट भी सरप्राइज के तौर पर रखे गए थे जो उन्हें अंत में प्रदान किए गये।
इवेंट में सभी के लिए स्पेशल फ़ूड और फोटो सेशन भी रखा गया था, ग्वालियर चैप्टर से कु. रिज़वाना ख़ान, श्री रोहित जैन, कु. ख्याति मुंद्रा, कु. पूजा खरे, श्री मोहित सिंह कुशवाह, कु. मनाली बंसल, कु. तान्या, श्री. तरूण अरोड़ा, सुश्री वैशाली जी, श्री संभव, श्री प्रभात भी विशेष रूप से मौजुद रहे। मौ संच से श्री धर्मवीर सिंह जी एवं समस्त शिक्षक गण उपस्थित रहे।
इवेंट के अंत में सभी को स्वच्छता को ध्यान रखते हुए प्लास्टिक विरोधी तथा आम जन को ध्यान में रखते हुए नशा विरोधी शपथ भी दिलाई गई और ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एच.पी.वी.) वैक्सीन दिये जाने की आवश्यकता और सर्विक्स कैंसर के विषय में जानकारी दी गई।