एमआईटीएस सम विश्वविद्यालय में मनाया ने मनाया स्वच्छता दिवस

Oct 04 2024

ग्वालियर। एमआईटीएस सम विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत गांधी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जन्मतिथि पर स्वच्छता दिवस मनाया। इस उपलक्ष्य में एनएसएस के स्वयंसेवकों ने स्वच्छता के पोस्टरो के माध्यम से आम जनता को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। स्वयंसेवकों ने आमजन को अपने घरों के आसपास और गली मोहल्ले में पॉलिथीन के उपयोग न करने की अपील की। 
तत्पश्चात एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर दीप किशोर परसेडिय़ा ने स्वयं सेवकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई और उन्हें इसी तरह आगामी वर्षभर में स्वच्छता के प्रति सजग रहने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में 100 से अधिक स्वयंसेवकों ने अंबेडकर पार्क के आसपास के क्षेत्र में श्रमदान किया। 
कार्यक्रम मे वरुण शर्मा, हेमंत गायकवाड, यश उच्चासरे, राशियां कुरैशी, रिया, प्रशांत पिप्पल, दिव्यांशी, स्वयं आदि ने सक्रिय स्वयंसेवकों की भूमिका अदा करते हुए स्वच्छता कार्य किया। यह जानकारी संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश मौर्य ने दी।