यज्ञ हवन से देवता प्रसन्न होते है ओर प्रकृति शुद्ध होती है

Oct 03 2024

ग्वालियर। सिद्धपीठ गंगादास की शाला में श्राद्ध पक्ष के अवसर पर स्वामी रामसेवक दास महाराज ने बताया कि किसी भी धार्मिक कार्य की पूर्णता हवन के द्वारा ही सम्पन्न होती है विगत सात दिन से चल रही भागवत कथा का विश्राम हवन के साथ हुअ।  
महाराज ने बताया की हवन करने से देवता तो प्रसन्न होते ही है उस के साथ प्रकृति भी शुद्ध होती है हवन की सुगन्ध से अनेक रोगों का नास होता है जल वायु पवित्र हो जाती है सिद्धपीठ में कार्यक्रम के आचार्य डॉ विकाश त्रिपाठी एवं कान्हा शास्त्री ने वेद मंत्रो का उच्चारण करते हुए हवन कराया हवन की पूर्ण आहुति पश्चात संतों एवं भक्तों का विशाल भंडारा हुआ।