बापू आश्रम में सैकड़ों साधकों ने किया सामूहिक तर्पण श्राद्ध कार्यक्रम
Oct 03 2024
ग्वालियर। संत आशाराम बापू आश्रम ग्वालियर में सर्व पितृ अमावस्या पर सामूहिक तर्पण एवम श्राद्ध कार्यक्रम संचालक अर्जुन भाई की देखरेख में संपन्न हुआ। पंडित मनीष शास्त्री के आचार्यत्व में मंत्रोक्त विधान पूर्वक संपन्न कराया गया। जिसमें सैकड़ों साधक भक्तों ने शामिल होकर अपने पितरों के निमित जलांजलि तर्पण कुश तिल जो के साथ करने के पश्चात हवन और भगवद गीता के सप्तम अध्याय का महात्म्य सहित पाठ श्रवण कर संकल्प समेत फल पूर्वजों को अर्पित कर सदगति हेतु सामूहिक प्रार्थना की गई। तत्पश्चात पंच भोग गाय कुता कोवा सभी को प्रदान कर मंगल आरती कर भोजन प्रसादी ग्रहण की।
कार्यक्रम में विजय महाराज, कृष्णा भाई, सतराम भाई, आदित्य भदौरिया, बीपीएस सेंगर, मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार, डीके शर्मा, सीबी शर्मा समेत भारी संख्या में श्रद्धालु जन शामिल हुए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









