सेवानिवृत्ति पर दिनेश तिवारी का हुआ विदाई समारोह एवं सम्मान

Oct 03 2024

ग्वालियर। लाइट मशीनरी एवं विद्युत यांत्रिक उप संभाग जल संसाधन विभाग ग्वालियर के अधीनस्थ तिघरा बांध सेक्शन पर कार्यरत रहे दिनेश तिवारी का गत दिवस अधिवार्षिकी आयु पूर्ण होने पर उन्हें सेवानिवृत किया गया उसी अवसर पर उनका विदाई समारोह एवं सम्मान किया गया। 
   कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी आकाश सिंह के अलावा तिघरा बांध सेक्शन प्रभारी रामचरण चिराड़, केके दुबे उपयंत्री, पंकज चौहान, उपयंत्री द्वारा दिनेश तिवारी का स्वागत पुष्पहार से किया। अनुविभागीय अधिकारी  आकाश सिंह द्वारा उन्हें शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया  सम्मानित किया गया। 
इस अवसर पर रामचरण चिराड़ ने कहा कि दिनेश तिवारी का कार्य व्यवहार एवं कार्य के प्रति निष्ठा बहुत ही अनुकरणीय है। वह कार्य के प्रति हमेशा तत्पर रहे। विभाग में ऐसे कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति पर उनके स्थान को रिक्तता से बड़े बांधों जैसे कार्य स्थलों पर कर्मठ कर्मचारियों की कमी हो रही है। जिसकी पूर्ति किया जाना आवश्यक है। उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। 
   इस अवसर पर आकाश सिंह, पंकज चौहान,केके दुबे, शिवराज शर्मा, सोमेश दीक्षित, विजय शर्मा, रविंद्र शर्मा, जीतेंद्र भटनागर, बबिता धाकड़, बृजलाल राजपूत, सईद खान, संतोष पिट्टेवार एवं भगवान दास सहित अनेक कर्मचारीगण एवं दिनेश तिवारी के परिजन मित्रगण आदि उपस्थित रहे।