जेयू में स्वच्छता पखवाड़ा अभियान में छात्रों ने रैली निकालकर दिया स्वच्छता संदेश

Oct 03 2024

ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय के एमए राजनीतिक विज्ञान एवं लोकप्रशासन अध्ययनशाला, एमबीए फाइनेंस व एमबीए एचआरडी, बीबीए एवं एमबीए फुलटाईम अध्ययनशाला द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन कर छात्रों ने रैली निकालकर स्वच्छता का संदेश दिया। अभियान के तहत शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों व छात्र छात्राओं द्वारा साफ-सफाई का कार्य किया गया। उन्होंने पानी की बोतलें, पॉलिथीन बैग और प्लास्टिक पैकेट जैसे प्लास्टिक कचरे को सावधानीपूर्वक एकत्र किया और उनका निपटान किया।
स्वच्छता संबंधित जागरूकता बढ़ाने के लिए विभाग के समस्त छात्र एवं छात्राओं व शिक्षकों द्वारा स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया। स्वच्छता जागरूकता रैली का शुभारंभ कुलसचिव अरूण सिंह चौहान, प्रो. विवेक वापट, प्रॉक्टर एसके सिंह, डॉ. स्वर्णा परमार, डॉ. सतेन्द्र सिंह सिकरवार द्वारा किया गया। रैली राजमाता चौराहे से आरंभ होकर विवि परिसर से होते हुए प्रशासनिक भवन पर  समापन किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता अभियान से संबंधित नुक्कड़ नाटक, गायन, चित्रकला प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्र छात्राओं द्वारा जल संरक्षण,ऊर्जा संरक्षण, पॉलिथीन का उपयोग न करें, महिला सशक्तिकरण व स्वच्छता को लेकर संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के पश्चात विभागाध्यक्ष डॉ. स्वर्णा परमार ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप देश का भविष्य है प्रांगण को स्वच्छ रखें न गंदगी फैलाएं न फैलाने दें। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल छात्रों को पर्यावरण के लिए जिम्मेदारी लेने और समुदाय के लिए एक उदाहरण स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करती है। छात्र छात्राओं व शिक्षकों ने अपने दैनिक जीवन में प्लास्टिक का उपयोग न करने की शपथ ली।
इस अवसर पर कुलसचिव अरूण सिंह चौहान, उप कुलसचिव राजीव मिश्रा, सहायक कुलसचिव अमित सिसोदिया, सहायक कुलसचिव जगपाल सिंह यादव, प्रो. एसके सिंह, प्रो. विवेक वापट, डॉ. सत्येंद्र सिंह सिकरवार, डॉ. स्वर्णा परमार, डॉ. नवीन शर्मा, डॉ. प्राची सिंह, डॉ. प्रतीक सिंह, सौरभ तिवारी,अमित यादव, स्वाति त्रिपाठी, डॉ. पूजा शर्मा, डॉ. श्याम बोहरा, मेघा, ज्योति, सपना, लता, दीप्ति सहित अंकित श्रीवास्तव, हर्षित दुबे सोनू बाथम, सृष्टी तोमर, साजिय़ा खान, सुनील राजीव आशीष शुभम ,ईशिका, शिद्धार्थ, नंदिनी मुश्कान आदि छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे।