नया बाजार करौली मंदिर से अग्रसेन की प्रभात फेरी निकली, हुआ स्वागत
Oct 03 2024
ग्वालियर। मदन मोहन महाराज मंदिर नया बाजार से अग्रवाल करौली वालान पंचायत द्वारा अग्रकुल प्रवर्तक भगवान महाराजा अग्रसेन के जन्मोत्सव के उपलक्ष में एक प्रभात फेरी निकाली गई। पंचायत के सुनील अग्रवाल ने बताया कि प्रभात फेरी का शुभारंभ मुख्य जिला एवम सत्र न्यायाधीश पीसी गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर किया। विशिष्ठ अतिथि एडवोकेट अरविंद दूदावत थे। प्रभात फेरी में अग्रवाल समाज के वरिष्ठजन व महिलाएं भारी संख्या में साथ चल रहे थे।
प्रभात फेरी मंदिर से प्रारंभ होकर नया बाजार, दाल बाजार तिराहा, दाल बाजार, हाईकोर्ट, लोहिया बाजार होते हुए निकली। प्रभात फेरी का बाजारों अग्र बंधुओं एवं व्यापारियों द्वारा पुष्प वर्षा एवं जलपान के साथ भव्य स्वागत किया गया।
प्रभात फेरी में सबसे आगे जयघोष वाहन के साथ भगवान अग्रसेन का ध्वज, उसके पीछे बैंड चल रहा था। एक रथ में महाराजा अग्रसेन का छायाचित्र विराजमान किया गया। इस दौरान अग्र बंधुओं एवं व्यापारियों ने ध्महाराज अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की एवं आरती उतारी। प्रभात फेरी का समापन भगवान मदन मोहन मंदिर व महाराज अग्रसेन की आरती के साथ संपन्न हुआ।
अग्रसेन जयंती पर निकाली गई प्रभात फेरी में रविंद्र सिंघल, सुनील अग्रवाल, संजय सिंघल, ओमप्रकाश अग्रवाल, मोहनलाल अग्रवाल, हरीबाबू गोयल, गोपाल गोयल, समीर अग्रवाल, सतीश गर्ग, श्याम अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, मयूरेश अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, ओमप्रकाश गर्ग, रामनाथअग्रवाल, राजेश गर्ग, मनोज अग्रवाल, हितेंद्र अग्रवाल, महेश अग्रवाल, हर्षअग्रवाल, अमर अग्रवाल, विजय जैन, मोहक अग्रवाल, चिराग अग्रवाल, कपिल अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, मधुर मित्तल, सौरभ अग्रवाल, गौरव अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









