आउटसोर्स कर्मचारियों की मांगों को लेकर प्रभारी मंत्री को सौंपा ज्ञापन
Oct 03 2024
ग्वालियर। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष धर्मवीर शुक्ला एवं एनएचएम आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष कोमल सिंह के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय मुरार में प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में नेताद्वय ने बताया कि प्रसूति गृह मुरार में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारी को शासन द्वारा निर्धारित दर अनुसार भुगतान नहीं हो जा रहा है, साथ ही ईपीएफ एवं बीमा काटोत्रा भी नहीं किया जा रहा है। इसी तरह सिविल सर्जन कार्यालय द्वारा विगत 5 वर्षों से आउटसोर्स कर्मचारी को कम भुगतान किया जा रहा है, लिहाजा आउटसोर्स कंपनियों के अनुबंध की शर्तों का पता लगाया जाए। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारी को दीपावली पर बोनस का भुगतान किया जाए, इसके लिए बजट का प्रावधान किया जाए।
वहीं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सिविल सर्जन से मुख्य अस्पताल अधीक्षक कार्यालय में आउटसोर्स कर्मचारी अटैच किए गए हैं, जिसकी वजह से अस्पतालों का कार्य प्रभावित हो रहा है। जबकि इन कार्यालयों में एक भी आउटसोर्स कर्मचारी पद स्वीकृत नहीं है। कर्मचारी नेताओं ने मांग रखी है कि शासन की योजना अनुसार आउटसोर्स पर नियुक्त कर्मचारियों को बगैर जांच के हटाने की कार्रवाई पर रोक लगाई जाए। प्रभारी मंत्री ने कर्मचारियों के ज्ञापन पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









