उड़ीसा ने केरल को हरा जीती व्हीलचेयर रग्बी चैंपियनशिप
Oct 03 2024
ग्वालियर। अटल बिहारी वाजपेई दिव्यांग खेल प्रशिक्षण केंद्र में को नेशनल दिव्यांग रग्बी फुटबॉल टूर्नामेंट में उड़ीसा ने केरला को बुरी तरह रौंदते हुए खिताब अपने नाम किया। उड़ीसा विजेता, केरला उपविजेता एवं बिहार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। डीआईजी अमित सांघी, आलोक शर्मा, डॉ प्रियवंदा भसीन, पीटीएस तिघरा की एसपी सुमन गुर्जर ने समापन समारोह में विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कार वितरित किए।
उड़ीसा और केरला के बीच खेला गया फाइनल मुकाबला सबसे अधिक रोमांचक रहा, जिसमें उड़ीसा टीम द्वारा मैच से पूर्व की गई मेहनत साफ झलक रही थी। उड़ीसा ने 40 मिनट के खेल में दे दनादन 29 गोल दाग दिए और केरला सिर्फ 9 गोल कर पाई, जिसकी वजह से उसे उपविजेता के खिताब से संतोष करना पड़ा।
इस अवसर पर डॉ शिवाजी कुमार, विकास चौरसिया, अमित मौर्या, ओपी दीक्षित प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









