राम से बड़ा है राम का नाम-पं कपिल
Oct 03 2024
ग्वालियर। राम नाम एक नशा है। जो एक बार राम नाम का नशा कर लेता है, उसे संसार के सारे नशे व्यर्थ लगने लगते हैं। राम नाम के नशाकर और कोई नशा नहीं सुहाता है। यह विचार पं कपिल कृष्ण शास्त्री ने शताब्दीपुरम स्थित दंदरौआधाम मंदिर में श्रीराम कथा का आख्यान करते हुए व्यक्त किए। इस अवसर पर गंगादास की शाला के महंत रामसेवकदास महाराज का विशेष सानिध्य रहा। इस मौके पर रामायाण के चरित्रों की मनोहारी झांकियों के दर्शन कर भक्त मंत्रमुग्ध हो गए। भास्कर शर्मा ने दशरथ के रूप का सुंदर चित्रण किया।
वी केयर संस्था द्वारा आयोजित कथा का रसपान कराते हुए पं कपिल महाराज ने कहा कि भगवान की जल की एक बूंद से समस्त ब्रह्मांड पोषित होता है। भगवान के दर्शन दुर्लभ हैं, लेकिन भगवत नाम की है इतनी महिमा है कि नाम का सुमरिन करने से ही सुख मिल जाता है। प्रभु का नाम लेने मात्र से ही कल्याण हो जाता है। जो हम सोचते भी नहीं हैं, वो आनंद प्राप्त हो जाता है। उन्होंने बताया कि भक्त ध्रुव और प्रह्लाद जैसी संतान उत्पन्न हो जाए, तो माता-पिता धन्य हो जाते हैं। प्रह्लाद ने अपनी भक्ति से न सिर्फ भगवान को प्रसन्न कर उनके दर्शन किए अपनी रक्षा की, साथ ही अपने दुष्ट पिता हिरणाकश्यप का भी उद्धार कराया। उन्होंने कहा कि धन कमाने के लिए लोग छल प्रपंच करते हैं, झूुठ बोलते हैं,चोरी करते हैं, लेकिन यह धन आज तक किसी के साथ नहीं गया। असली धन्य तो संतोष धन है, जिससे मनुष्य का कल्याण होता है। जो धन धर्म के विपरीत चलकर कमाया जाता है वो नाश की ओर ले जाता है। उन्होंने कहा कि जो मां-बाप अपन पाल पोषकर बढ़ा करते हैं, विवाह होने के बाद हम उन मां-बाप को छोडक़र अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अलग रहने लगते हैं। यदि सदैव मां-बाप के साथ रहोगे, तो ईश्वर की भी कृपा बनी रहेगी।
नि:शुल्क बंटेंगे मेडीकल उपकरण
समिति के अध्यक्ष एसएन शुक्ला ने बताया कि 7 अक्टूबर को कथा स्थल पर मेडीकल उपकरणों का जरूरतमंदों का निशुल्क वर्णन किया जाएगा। जैसे कि ग्लूकोमीटर, ब्लड प्रेशर नापने की मशीन, इसके साथ बच्चों को कपड़़ों का वितरण किया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









