दशहरा मिलन समारोह के लिए बैठक हुई

Oct 03 2024

ग्वालियर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा दक्षिण विधानसभा की  बैठक दशहरा मिलन समारोह की भव्यता और दिव्यता को बनाने के लिए ऑफीसर कॉलोनी जवाहर नगर कंपू में डॉक्टर जितेंद्र सिंह राजावत प्रदेश संगठन मंत्री मध्य प्रदेश के निज निवास पर रखी गई। जिसमें मुख्य अतिथि इंजीनियर राजेंद्र सिंह भदोरिया, राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा एवं अध्यक्षता इंजीनियर मोहर सिंह जादौन संभागीय अध्यक्ष द्वारा की गई। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में अतर सिंह तोमर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा रहे। 
बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षत्रिय समाज के वैभव और कीर्ति को स्थापित करने के लिए हमारा जो विजय पर्व दशहरा जो कि हमारे स्वाभिमान का पर्व है जिसको मनाने के लिए सभी क्षत्रिय बंधु बांधव दक्षिण विधानसभा के सभी 20 वार्ड वार्ड 34 से वार्ड 55 तक के क्षत्रिय जन उपस्थित रहे। जिसमें विधानसभा प्रभारी महेश सिंह भदोरिया और समस्त वार्डों के संयोजक और वार्ड प्रभारी उपस्थित हुए तथा सभी  पदाधिकारियों का मुख्य अतिथि द्वारा परिचय एवं सम्मान किया गया और आगे दशहरा मिलन समारोह को भव्यता दिव्यता प्रदान करने के लिए सभी क्षत्रिय नेताओं ने अपने विचार रखें स्वागत भाषण एवं मंच संचालन डॉक्टर जितेंद्र सिंह राजावत संगठन मंत्री द्वारा किया गया और राजेंद्र सिंह भदोरिया, मोहर सिंह जादौनजी, अतर सिंह तोमर व रामनरेश सिंह भदौरिया ने बैठक को सम्बोधित किया।
बैठक में ओम प्रकाश सिंह सिकरवार, क्षत्रीय चौपाल, अमर सिंह चौहान, पुरुषोत्तम सिंह राजावत, एडवोकेट रूपेंद्र सिंह भदौरिया, विजय प्रताप सिंह परिहार, आदित्य भदौरिया, सुरेश सिंह तोमर आदि क्षत्रिय बंधू एकत्रित हुए।
डॉ जितेंद्र सिंह राजावत प्रदेश संगठन मंत्री ने बताया की दक्षिण विधान सभा से हजारों की संख्या मे क्षत्रिय बंधू विजय पर्व को मनाने के लिए महाराणा प्रताप परिसर कुंज विहार कॉलोनी गोले के मंदिर पर शामिल होंगे।