भारत और बांग्लादेश के खिलाड़ी ग्वालियर पहुंचें

Oct 02 2024

ग्वालियर। छह अक्टूबर को भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टी-20 मुकाबला है। दोनो टीमों का ग्वालियर पहुंचना शुरु हो गया है। बुधवार की सुबह पांच भारतीय खिलाड़ी तो बाकी खिलाड़ी दोपहर में ग्वालियर पहुंचे। बांग्लादेश की पूरी टीम एक साथ बुधवार की शाम ग्वालियर पहुंची।
भारतीय क्रिकेट टीम पूरे 12 साल सात माह 12 दिन बाद ग्वालियर में मैच खेलने जा रही है। सबसे अहम बात तो यह है कि ग्वालियर में पूरी नई भारतीय टीम नए स्टेडियम में मैच खेलने उतरेगी। टीम इंडिया की कप्तानी सूर्यकुमार करेंगे तो उप कप्तानी का जिम्मा शुभमन गिल निभाएंगे।
इससे पहले भारत ने ग्वालियर में आखिरी मुकाबला 24 फरवरी 2010 को रूपसिंह स्टेडियम में खेला था। तब कप्तानी धोनी ने की थी और सचिन तेंदुलकर ने अपने वनडे करियर का पहला दौहरा शतक जड़ा था। भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 401 रन बनाए थे और 153 रनों से मैच जीता था।