नवदुर्गा महोत्सव के लिए महिलाओं ने किया फोटो शूट

Oct 02 2024

ग्वालियर। बेटी है तो कल है सामाजिक संस्था की वार्ड 38 की उपाध्यक्ष और गोल पहाडिय़ा स्थित एमके मेकओवर एकेडमी की संचालिका माधुरी मिश्रा ने माता के अलग अलग स्वरूपों में फोटो शूट कराकर एक संदेश दिया है कि महिलाओं के सभी रूपों में से एक रूप दुर्गा माता का भी है।
इस अवसर पर बेटी है तो कल है सामाजिक संस्था की अध्यक्ष डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने माधुरी मिश्रा व उनकी पूरी टीम को बधाई दी है। पूरे शूट में मेकअप आर्टिस्ट रूबी मेहरा, माधुरी मिश्रा, रजनी राजपूत, अंशु कुशवाह ने सहयोग प्रदान किया।