एमआईटीएस डीम्ड यूनिवर्सिटी में हुआ रक्तदान

Oct 02 2024

ग्वालियर। एमआईटीएस की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के साथ मिलकर रेड रिबन क्लब के अंतर्गत स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन विश्वविद्यालय परिसर में किया। शिविर की शुरुआत में छात्र-छात्राओं को रक्तदान संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत  कराया गया। तत्पश्चात रेडक्रॉस सोसाइटी के विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं का परीक्षण कर उन्हे रक्तदान के लिए प्रेरित किया। 
शिविर में डीम्ड यूनिवर्सिटी के अधिकारी कर्मचारियों के साथ छात्र-छात्राओं ने मिलकर रक्तदान किया। तथा औरों को भी रक्तदान के फायदे बताते हुए रक्तदान के लिए प्रोत्साहित किया। शिविर में लगभग 70 से भी अधिक रक्त इकाइयों का दान किया गया। शिविर के अंत में रेडक्रॉस सोसाइटी ने स्वयंसेवकों एवं एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर आभार प्रस्तुति की। इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसाइटी  व एनएसएस के अधिकारी मौजूद रहे। यह जानकारी संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश मौर्य ने दी।