रामकिशोर दाहिया मप्र अजाक्स के स्टेट संगठन समीक्षक बने

Oct 02 2024

ग्वालियर। मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ अजाक्स के प्रांतीय महासचिव बसन्त खरे ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि मप्र अजाक्स के प्रांताध्यक्ष चौ.मुकेश मौर्य द्वारा संगठन को सशक्त बनाने की दृष्टि से रामकिशोर दाहिया को मप्रअजाक्स की प्रांत/संभाग/जिला/तहसील/ब्लॉक इकाइयों को शसक्त बनाने तथा नये साथियों को संगठन से जोडक़र सेवाएं देने के लिए संगठन, समाज, हित में समस्त स्तर पर प्रबन्धन करने के दृष्टिकोण से मप्र अजाक्स का स्टेट समीक्षक नियुक्त किया गया है।
श्री दाहिया की नियुक्ति पर अनेक प्रांतीय पदाधिकारियों में सर्वश्री श्यामलाल डोहरिया, रामेश्वर पटेल, अतर सिंह जाटव, दलवीर सिंह, प्रो. प्रेमनारायण बौद्ध, डॉ.अनिल अर्गल, रायसिंह भील, अशोक कटारिया, वृंदावन लुड़ेले, बलवीर सिंह परस्ते, उदयभान सिंह दाहिया, सीमा ठाकुर, प्राचार्य अशोक चौरे, डॉ. घनश्याम सिंह परते, डॉ. विजय आरख, आरएल साकेत, गयासिंह तेकाम, छत्रपाल सिंह मर्सकोले, एसके बरोड़, प्रेम सिंह अहिरवार, एलआर.अहिरवार सहित अनेक जिलाध्यक्षों, जिला महासचिवों ने अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।