जयंती पर गांधी-शास्त्री को किया याद

Oct 02 2024

ग्वालियर। दे दी हमें आजादी बिना खड्ग बिना ढाल... के प्रणेता महात्मा गांधी और देश को जय जवान-जय किसान का नारा देने वाले लाल बहादुर शास्त्री की बुधवार को जयंती के उपलक्ष्य में शहर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गयौ। इसी क्रम में बुधवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दोनों महान विभूतियों को पुष्पांजलि अर्पित की। वहीं प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने वार्ड 33 प्याऊ वाली गली में सडक़, सीवर व विद्युत व्यवस्था का निरीक्षण किया और नाली की सफाई भी की।