भाविप शाखा समर्पण द्वारा दिव्यांग खिलाडिय़ों से मुलाकात की

Oct 02 2024

ग्वालियर। भारत विकास परिषद शाखा-समर्पण के द्वारा दिव्यांग सहायता प्रकल्प के अन्तर्गत ग्वालियर मे दिव्यांग रिग्वी नेशनल फुटबाल टूर्नामेंट में15 राज्यों के दिव्यांग खिलाड़ी व्हील चेयर से रग्बी फुटबाल के अनूठे खेल का प्रदर्शन कर रहे है। इस अवसर पर शाखा समर्पण की तरफ से सभी खिलाडिय़ों को ससम्मान नाश्ता करवाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम ओमप्रकाश दीक्षित अध्यक्ष रिग्वी दिव्यांग नेशनल फुटबाल ऐसोसिएसन के आतिथ्य मे हुआ। कार्यक्रम में  गुलाब सिंह प्रजापति,पंकज शर्मा, संजय धवन, महेश धीमान, सुनील मिश्रा, कमलकान्त आदि सदस्य उपस्थित थे।