कालका मंदिर में कल से कलश यात्रा के साथ शुरू होगी श्रीमद् भागवत कथा

Oct 01 2024

ग्वालियर। नायक साहब की बजरिया, नया बाजार स्थित मां कालका देवी मंदिर पर 3 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होने जा रहा है। कथा व्यास आचार्य विनयकांत त्रिपाठी (वृंदावन) होंगे। कथा से पूर्व गुरुवार को दोपहर 12 बजे से कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश लेकर चलेंगी। इसके साथ बैंड बाजे, डीजे आकर्षण का केंद्र होंगे। कथा का समय दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक रहेगा। जय मां कालका नवयुवक समिति ने बताया कि 4 अक्टूबर को भागवत महात्मय, 5 अक्टूबर को परीक्षित जन्म, महाभारत चरित्र, बारह अवतार, कपिल उपाख्यान की कथा होगी। 6 को नृसिंह अवतार, ध्रुव, जड़भरत व प्रहलाद चरित्र, नृसिंह अवतार होगा। 7 को समुद्र मंथन, बलि-वामन प्रसंग, श्रीराम व श्रीकृष्ण जन्मोत्सव होगा। 8 को श्रीकृष्ण बाल लीला, कालीदह लीला, गोवर्धन पूजा, छप्पन भोग लगाया जाएगा। 9 को महारास लीला, गोपी उद्धव संवाद, रुक्मणि विवाह, 10 को विवाह लीला, 24 गुरुओं की कथा, फूल होली, शुकदेव पूजन, परीक्षित मोक्ष एवं सुदामा चरित्र का वर्णन होगा। 11 को पूर्णाहूति भंडारे का आयोजन होगा।